हरिद्वार, मई 30 -- नगर निगम ने गोवंश को लावारिस अवस्था में छोड़ने के मामले में एक पशुपालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी की शिकायत पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के सुभाष घाट पर एक लावारिस गोवंश पाया गया। गोवंश के कान में लगे टैग के आधार पर उसकी पहचान की गई। जांच में गोवंश का स्वामी प्रवेश निवासी भूरे की खोल का निकला। जिसके बाद स्थलीय जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि प्रवेश ने गोवंश को खुले में छोड़ रखा है, जिसके चलते वह नगर निगम क्षेत्र में लावारिस घूम रहा था। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में आवारा गोवंश छोड़ने पर मालिक के खिलाफ केस लावारिस गोवंश के सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने से आमजन, श्रद्धालुओं तथा यातायात के ...