उरई, जनवरी 4 -- कालपी। नगर से सटे मौजा लंगरपुर में आवारा गोवंशों ने गेहूं- मटर की 20 बीघा फसल नष्ट कर दी। परेशान किसानों ने रविवार को खुद गोशाला में लाकर बन्द किया है और गोशाला संचालित कर रहे पालिका के जिम्मेदारो के प्रति नाराजगी जाहिर की है। शासन ने आवारा गोवंशों के संरक्षण के लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में गोशालाएं खोली हैं। इसमे गांव में ग्राम प्रधान व सचिव मिलकर संचालन करते हैं तो नगरीय क्षेत्र में व्यवस्था नगरीय निकायो के पास है और उन्हें शासन से 50 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन दिया जाता है। इसके बाद भी सड़कों और खेतों में अन्ना गोवंश घूम रहे हैं। यहीं फसलों को तबाह कर रहे हैं। रविवार सुबह लंगरपुर में आवारा गोवंशों ने 20 बीघा गेहूं व मटर की फसल को सफाचट कर दिया। हीराचंद, राममोहन, राम गणेश, संजू आदि के मुताबिक वह आवारा गोवंशों को लेक...