शामली, मार्च 2 -- गांव हसनपुर लुहारी में आवारा कुत्तों का आतंक है। गांव की मुख्य सड़कें हो या फिर गली-मोहल्ले हर जगह कुत्तों का झुंड देखा जा सकता है। लोग बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं, क्योंकि कई को कुत्ते शिकार बना चुके हैं। राह चलते कब कुत्तो का झुंड हमला कर दे बारे में कुछ नही कहा जा सकता है। गांव हसनपुर लुहारी में कुत्तों की समस्या पहले भी थी, लेकिन कुछ दिन से आतंक बहुत बढ़ गया है और इनकी संख्या भी। पूजा अर्दना करने मंदिर जाते समय भी आवारा कुत्ते महिलाओ पर हमला कर रहे हैं। लोगों के मुताबिक कुत्ते एक-दूसरे पर भी हमला कर देते हैं। रात में इनके भौंकने की आवाज से लोगों की नींद भी खराब हो रही है। इन्हें पकड़ने के लिए वर्तमान में ग्राम पंचायत की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कुत्ते बेखौफ हैं और गांव के लोग खौफजदा। ग्राम पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.