शामली, मार्च 1 -- रविवार को क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों में बच्चों से लेकर 40 वर्ष तक के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ मरीजों को निगरानी में रखा गया है। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक इतना बढ गया है कि रविवार को दस लोग कुत्ते के काटने से गम्भीर रूप से घायल अपना इलाज कराने जिला अस्पताल पहुचे, जिनमें सात साल से 40 साल तक के लोग सामिल है। कुत्ते लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहें है जिस कारण जिले में नगर क्षेत्रों से लेकिर ग्रामीण क्षेत्रों तक में लोग डर के माहोल में जी रहें है। क्योंकि आवारा कुत्ते कब और कहां किसको अपना शिकार बना ले कुछ पहा नही। वही रविवार को कुत्तों के हमले में गम्भीर रूप से घ...