रामपुर, जनवरी 2 -- क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने राह चलते 11 लोगों पर हमला कर दिया। जिसके बाद सभी घायल सीएचसी पहुंचे और सभी को एंटी रेबीज की पहली डोज़ लगा कर घर भेज दिया गया। कोहरा और बढ़ती ठंड से आवारा कुत्तों ने राहगीरों पर लगातार हमला कर रहे है। बृहस्पतिवार को नानकार निवासी अनुज और मनोज, पीपलसाना अयान अहमद, उवैस खां मसवासी, राजवती सैदनगर, फ़िरोज़ जहाँ भूबरा, आदिल खां खेमपुर, तन्नू और राजेश्वरी मोहल्ला चक और निदेश कुमार पदमपुर गांव के रास्ते से गुज़र रहे थे। इस दौरान आवारा कुत्तों ने सभी पर हमला कर घायल कर दिया। बाद में सभी लोग सीएचसी पहुंचे जहां एंटी रेबीज की डोज़ ली और घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.