सहारनपुर, मई 16 -- चिलकाना, संवाददाता। चिलकाना क्षेत्र के पटनी गांव में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव में बढ़ रही इस समस्या के कारण ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। आवारा कुत्तों ने एक लावारिस घूम रहे बछड़े पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्तों ने बछड़े को इतनी बुरी तरह नोंचा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। पटनी गांव निवासी दीपक पुत्र रामपाल के खेत के पास यह दर्दनाक घटना हुई। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय कई आवारा कुत्तों ने बछड़े को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल सहारनपुर के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग...