प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- रानीगंज कैथौला, संवाददाता। लालगंज इलाके के जगन्नाथपुर निवासी रविदेव सिंह की गाय का छोटा बछड़ा घर के पास ही पशुशाला में बंधा था। शुक्रवार रात आवारा कुत्ते बछड़े के पास पहुंचे और काटने लगे। कुत्तों से बचने के लिए बछड़ा भागने और आवाज करने लगा। आवाज सुनकर जब घर से लोग निकले और देखा तो कई कुत्ते बछड़े को नोच रहे थे। हालांकि जब बछड़ा कुत्तों की पकड़ से छूटा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.