कानपुर, दिसम्बर 29 -- उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्कूल कैंपसों को कुत्तों से सुरक्षित बनाने और स्वच्छ रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें। इनका चिन्हांकन करें। जहां चहारदीवारी नहीं है उसे आठ सप्ताह में बनवाएं। आवारा कुत्तों के मामले में नगर निकायों से भी समन्वय करें। सिटी हाउंडेड बाई स्ट्रे , किड्स पे प्राइस बनाम व अन्य के मामले में आवारा कुत्तों के सम्बंध में नगर निकायों के साथ समन्वय कर स्थल चिंहित किए जाने हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अदालत के आदेश के अनुसार जो निर्देश दिए जाएं उसका पालन किया जाए। दो सप्ताह में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों आदि की पहचान, आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोकने के लि...