मेरठ, जून 25 -- रामनगर कॉलोनी गली नंबर-5 और समाधि के पीछे वाली कॉलोनी में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। आरोप है कि नगर निगम से कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जिससे गुस्साए कॉलोनीवासियों ने बुधवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़वाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम मुख्यालय पर धरना देंगे। लोगों का कहना है कि कॉलोनी के खाली प्लॉटों में कुत्ते झुंड में बैठे रहते हैं। ये कुत्ते एक दर्जन से ज्यादा लोगों को काट चुके हैं। यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग, कॉलोनी वासियों का प्रदर्शन हालात ये हैं कि लोग डंडा लेकर ही घर से निकल रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने कई बार नगर निगम में शिकायत कर कुत्ते पकड़ने की मांग की, लेकिन कोई सुनवा...