औरैया, अप्रैल 14 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि मंगलवार को ही कुत्तों के काटने के करीब 60 मरीज अस्पताल पहुंचे, जबकि एक सप्ताह में यह संख्या 250 से 300 तक पहुंच रही है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है और बच्चे व बुजुर्ग घर से निकलने में भी डर रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में एक खतरनाक कुत्ते के हमलों से स्थिति और गंभीर हो गई है। मोहल्ला निवासी आयुष सिंह ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा कुत्ता पाला गया है, लेकिन उसे अक्सर खुले में छोड़ दिया जाता है। यह भी पढ़ें- अवकाश के बाद भी चलाया अभियान, 18 आवारा डॉग भेजे सेंटर यही कुत्ता राह चलते लोगों पर हमला कर चुका है और कई लोगों को घायल कर...