शामली, जनवरी 6 -- गांव मुंडेट कला में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले से 132 भेड़ों की मौत हो गयी। पीड़ित के मुताबिक घटना दो दिन पहले की रात में जब गांव मुंडेट स्थित गोलकुल धाम कालोनी में रुका था तो तभी कुत्तों के झुंड से भेड़ों पर हमला कर दिया। इससे भेड़ों में भगदड़ मची और एक खाली गहरे प्लाट में कूद पड़ी इस तरह एक दूसरे के नीचे दबने से 132 भेड़ों की मौत हो गयी। पीड़ित ने परिजनों के साथ ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम से मुआवजे की मांग की है। ग्राम भैंसवाल निवासी सचिन कुमार पुत्र राज सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बचपन से ही भेड़ पालन का पैतृक कार्य करता आ रहा है। उसके पास करीब 300 भेड़ थीं, जिन्हें चराने के लिए वह रविवार में भेड़ों के चराने के लिए ग्राम मुंडेट कलां के जंगलों में गया हुआ था। रात्रि में वह वह ग्राम मुंडेट स्थित गो...