मऊ, जनवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। जिले के मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा टमठा में बुधवार की सुबह आवारा कुत्तों के हमले से एक बारहसिंगा जानवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके बारहसिंगा जानवर को बचाया। घायल बारहसिंगा का उपचार किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों पर निगरानी की मांग उठाया है। बताया जा रहा है कि मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा टमठा निवासी अरविंद बारहसिंगा को लंबे समय से पाल रहे थे। घायल जानवर को अरविंद उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले गए हैं। उधर घटना को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग उचित कार्रवाई की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.