बागपत, अप्रैल 18 -- दाहा। मौजिजाबाद नांगल भगवानपुर क्षेत्र के जंगल में शनिवार सुबह एक बारहसिंगा हिरण पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड से जान बचाकर भागा हिरण जंगल से निकलकर गांव में घुस आया, जहां गलियों में फिर से कुत्तों ने उसे घेर लिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने पहले जंगल में हिरण को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया था, लेकिन घबराया हुआ हिरण गांव की ओर भाग गया। गांव में भी कुत्तों के हमले के बीच ग्रामीण शुभम, सागर और सुधांशु ने साहस दिखाते हुए हिरण को कुत्तों से बचाकर पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक वरुण शर्मा, बादल और रितिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वन विभाग को जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...