रुडकी, मई 9 -- रुड़की, संवाददाता। शहर में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर लावारिस कुत्तों के हमले में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एआरवी और सीरम लगाया गया है। रामपुर गांव निवासी कुर्बान शनिवार सुबह किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और हाथ पर काट लिया। युवक ने किसी तरह खुद को बचाकर कुत्ते को वहां से भगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...