फतेहपुर, अप्रैल 5 -- हसवां। थरियांव थाना के बुधइयापुर मजरे एकारी गांव में शनिवार रात आवारा कुत्तों के हमले में 15 भेड़ों की मौत हो गई। घटना से पशुपालकों में दहशत है। रविवार सुबह पशुपालकों ने कुत्तों को भेड़ों के पास देखा। पहले आशंका जताई जा रही थी कि किसी भेड़िये ने हमला किया है, लेकिन कुछ लोगों ने रात को कुत्तों को बाड़े की तरफ जाते देखा था। गांव निवासी महेश पाल ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी भेड़ों को गांव किनारे छप्पर के नीचे बंद कर पास ही सो रहे थे। रात में तेज आंधी और बारिश के कारण उन्हें कोई आहट नहीं मिल सकी। इसी दौरान दो आवारा कुत्ते घुस आए और 12 भेड़ों को नोच-नोचकर मार डाला। इसके बाद कुत्ते पास ही गोबर्धन पाल के यहां पहुंच गए और तीन भेड़ों को भी मार डाला। सुबह जब ग्रामीणों ने मरे हुए पशुओं को देखा तो अफरा-तफरी मच गई। पास में ही दो...