रांची, जून 3 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में संस्थागत परिसरों में आवारा कुत्तों एवं अन्य पशुओं के प्रबंधन तथा आवश्यक अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मे सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों एवं विभागीय संकल्प के आलोक में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिले में आवारा कुत्तों के प्रभावी प्रबंधन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आवारा कुत्तों के नियमित टीकाकरण अभियान संचालित करने तथा उन्हें सुरक्षित ढंग से पकड़ने के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा।उपायुक्त ने आवारा कुत्तों के संरक्षण एवं रख-रखाव के लिए शेल्टर होम न...