औरंगाबाद, मई 20 -- अस्पताल में घूमते रहते हैं आवारा कुत्ते, शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ी फोटो- 19 मई एयूआर 26 कैप्शन- औरंगाबाद सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को टंगा हुआ पुराना बोर्ड औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अस्पताल परिसर से आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देश के आलोक में कार्रवाई के नाम पर सदर अस्पताल में केवल बोर्ड टांग दिया गया। सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार सिंह को यहां नोडल पदाधिकारी बना दिया गया जो काफी समय पूर्व इस पद से हट चुके हैं। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद सदर अस्पताल में प्रत्येक दिन पांच सौ से अधिक मरीज और अन्य सैकड़ों लोग आते हैं। सदर अस्पताल में आवारा कुत्तों का घूमते रहना आम बात है। अस्पताल परिसर में प्रसव वार्ड और इमरजेंसी वार्ड के बगल में कुत्ते अक्सर घूमते रहते हैं। कई बार यह आम लोगों पर भी ...