संभल, अप्रैल 3 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर में शुक्रवार शाम को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 6 वर्षीय मासूम पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। यह घटना क्षेत्र में पूर्व में कई बार हो चुकी है, ग्रामीण इसको लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन आज तक इन आवारा कुत्तों से समाधान नहीं मिला। हीरापुर निवासी रमेश ठाकुर का बेटा कुश ठाकुर अपने पिता के पीछे-पीछे खेत की ओर जा रहा था। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर हीरापुर और दुगाबर के रास्ते पर पहुंचा, तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने मासूम को घेरकर बुरी तरह नोच-नोचकर घायल कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और किसी तरह ...