मेरठ, मई 26 -- मेडिकल थाना क्षेत्र की कालियागढ़ी बस्ती में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को रवि किराना स्टोर वाली गली में किशोर पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने नगर निगम और पार्षद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। कालियागढ़ी निवासी राहुल गौड़ का पुत्र रौनक किसी काम से घर के पीछे वाली गली से गुजर रहा था। तभी वहां आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। परिजन घायल को कालियागढ़ी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर लेकर पहुंचे। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने एंटी रेबीज टीका लगाया। लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।छोटे बच्च...