गौरीगंज, फरवरी 26 -- संग्रामपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांवों और कस्बों में घूम रहे आवारा कुत्ते लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। गुरुवार को आवारा कुत्तों के काटने से विभिन्न गांवों के 20 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने उनका इलाज कर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया। विकास खंड में आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के कालिकन धाम व आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के काटने से गुरुवार को 20 से अधिक लोग घायल हो गए। क्षेत्रवासी बृजेश मिश्रा ने बताया कि कालिकन धाम के प्राचीन हनुमान मंदिर के पास एक आवारा कुत्ते ने अचानक चार लोगों पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए तत्काल पास में ही स्थित सीएचसी लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायलों को टांके लगाए। वहीं सभी को एंटी रेबीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.