पाकुड़, अप्रैल 11 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे आम लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि शांत दिखने वाले कुत्ते अचानक आक्रामक होकर राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं और उन्हें घायल कर रहे हैं। शनिवार को सामने आए ताजा मामले में कुत्तों के हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चकलाडंगा निवासी बाबूराम हेम्ब्रम (26 वर्ष) और फुलझझरी निवासी पूनम देवी (47 वर्ष) शामिल हैं। दोनों को परिजनों द्वारा तत्काल पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तहत घावों को साबुन से अच्छी तरह साफ कर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया और आवश्यक चिकित्सीय सलाह देकर उन्हें घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.