आवारा कुत्तों के आतंक से जंगली जानवरों का जीना हुआ मुश्किल
लातेहार, मई 30 -- बेतला, प्रतिनिधि। बेतला में इनदिनों बढ़े आवारा कुत्तों के आतंक ने पार्क विचरण करते शांतिप्रिय वन्यजीवों का जीना मुश्किल कर दिया है। शिकार करने के फिराक में आवारा कुत्तों का झुंड आए दिन पार्क के इर्द-गिर्द घात लगाए लावारिस घूमते रहते हैं। ऐसे में दिन ब दिन आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक वन्यजीवों के लिए एक गंभीर खतरा बन गया है। वहीं वन्य प्राणियों की सुरक्षा और प्राकृतिक संतुलन पर संकट के काले बादल मंडराने लगे हैं। यहां बता दें कि इसके पूर्व आवारा कुत्तों के हमले में हिरण समेत कई अन्य वन्य जीवों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक हाल के दिनों में आवारा कुत्तों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। ये कुत्ते जंगलों में प्रवेश कर न सिर्फ जानवरों को अपना निशाना बनाते-परेशान करते हैं,बल्कि इससे अन्य जानवरों में रेबीज समेत अन्य कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.