बिजनौर, फरवरी 27 -- नजीबाबाद में कुछ दिन पहले आवारा कुत्ते के हमले में बुज़ुर्ग व्यक्ति फरीद अहमद के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था ने उत्तरप्रदेश स्टेट ह्यूमन राइट कमीशन का दरवाज़ा खटखटाया, आयोग ने शिकायत पर डीएम बिजनौर से जवाब तलब किया और 15 अप्रैल 2026 तक रिपोर्ट मांगी है। संस्था के नेशनल जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर मौ. तारिक जकी ने आयोग से मांग की है कि पीड़ित को पांच लाख का मुआवज़ा दिलाया जाए तथा दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित हो और आवारा कुत्तों की समस्या पर समयबद्ध स्थायी समाधान जल्द से जल्द हो भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए मॉनिटरिंग तंत्र की व्यवस्था हो। अब सवाल उठता है क्या नगरपालिका नजीबाबाद या स्थानीय प्रशासन जागेगा या फिर किसी और मासूम के घायल होने का इंतज़ार करेगा।

हिंदी...