रुडकी, मई 2 -- रुड़की। कृष्णानगर निवासी अंकुर सुबह घर से काम के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में लावारिस कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जब तक वह संभल पाते, कुत्ते ने उनके पैर में काट कर गहरा घाव बना दिया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से किसी तरह कुत्ते को भगाया गया। इसके बाद अंकुर तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां इंजेक्शन कक्ष में उनका उपचार किया गया। शहर के मकतूलपुरी, रामनगर, लावारिस कुत्तों का आतंक बना हुआ है। देहात क्षेत्रों में भी हालात चिंताजनक हैं। लावारिस कुत्ते केवल पैदल वालों पर ही नहीं, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों पर भी हमला कर रहे हैं। शनिवार को 24 लोग डॉग बाइट के शिकार पहुंचे। जिनको एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.