हजारीबाग, अप्रैल 9 -- इचाक, प्रतिनिधि। आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से क्षेत्र के मवेशी पालक किसान काफी परेशान हैं। आठ और नौ अप्रैल को कुत्तों के झुंड ने आरा और मंडपा गांव में दो बछिया और दो बकरियों को मार डाला। इस घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। आठ अप्रैल को आरा गांव में कुत्तों के झुंड ने ललित दास और पित्ती महतो की बकरियों को निशाना बनाया, वहीं दुलो महतो की बछिया को भी मार डाला। इसके बाद नौ अप्रैल को मंडपा गांव में धनेश्वर महतो के बछड़े को कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों बिपिन दास, प्रेमलाल मेहता, बल्लू दास, दीपक दास, सुजीत दास, अर्पणा देवी, अंजली देवी और लाली कुमारी ने बताया कि 10-12 कुत्तों का झुंड खेतों और झाड़ियों में चर रही बकरियों पर हमला कर देता है। वे चारों ओर से घेरकर उनकी सांस की नली काट देते हैं और तु...