शामली, जून 2 -- क्षेत्र और आसपास के गांवों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो मासूम बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए। कस्बा और क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। जगह-जगह कुत्तों के झुंड घूमते नजर आते हैं, जो राहगीरों और बच्चों पर हमला कर रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सोमवार को गांव भनेड़ा निवासी 8 वर्षीय समीर घर के पास स्थित परचून की दुकान से सामान लेने गया था। सामान लेकर वापस लौटते समय रास्ते में एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं दूसरी ओर कस्बा एलम निवासी 4...