शामली, मार्च 18 -- कांधला। क्षेत्र के कस्बा एलम में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में गुस्साए आवारा कुत्तों ने एक साथ पांच लोगों को अपना शिकार बनाया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। हमले में घायल सभी लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल जाना पड़ा। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में आवारा कुत्तों ने पांच लोगों को बुरी तरह काट लिया। घायलों की पहचान मोहम्मद अली, सोमपाल, मैनपाल, शुभम और शुभम पुत्र आनंदपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग अपने घरों के बाहर या गली-मुहल्लों में थे, तभी अचानक आवारा कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में घायल होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायलों को कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.