रुडकी, फरवरी 26 -- रुड़की, संवाददाता। सुबह की सैर पर निकले श्यामनगर निवासी एक बुजुर्ग पर गुरुवार को आवारा कुत्ते ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें सीरम और एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है। श्यामनगर निवासी 80 वर्षीय धर्म सिंह गुरुवार सुबह करीब सात बजे रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। अभी वह कुछ ही दूर चले थे कि अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने उनके पैर को बुरी तरह नोच लिया। हमले के दौरान धर्म सिंह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर पड़े और शोर मचाया। किसी तरह कुत्ते के चंगुल से छूटकर वह घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती बताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.