आवारा कुत्ते ने युवक को काटा, हाथ में हुआ गहरा घाव
रुडकी, मई 21 -- रुड़की, संवाददाता। शहर से लेकर देहात तक लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन डॉग बाइट की घटनाएं सामने आ रही हैं। गुरुवार को एक लावारिस कुत्ते ने युवक पर हमला कर उसे काट लिया। युवक के हाथ में गहरा घाव हो गया। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एंटी रेबीज वैक्सीन और सीरम लगाया। टोडा कल्याणपुर निवासी शिवम किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान रास्ते में घूम रहे एक लावारिस कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। युवक संभल पाता इससे पहले ही कुत्ते ने उसके हाथ पर काट लिया। यह भी पढ़ें- चौसाना में आवारा कुत्तो का आंतक, बच्चों को बनाते है निशाना युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.