आवारा कुत्ते ने चार साल के बच्चे को बुरी तरह नोचा
धनबाद, जुलाई 1 -- गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र स्थित जमजोरी गांव में बाहरुदन अंसारी के चार वर्षीय पुत्र अयान अंसारी को आवारा कुत्ते ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे पर हमला कर गाल के पास गहरा जख्म पहुंचाया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जमजोरी गांव निवासी चार वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक उस पर टूट पड़ा और चेहरे की बाईं ओर गाल के पास बुरी तरह नोच दिया। हमले के दौरान कुत्ता काफी देर तक बच्चे को नहीं छोड़ रहा था।बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को वहां से भगाया। चेहरे पर गंभीर जख्म होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर उपचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.