अमरोहा, मार्च 6 -- गजरौला, संवाददाता। होली के उल्लास के बीच क्षेत्र में आवारा कुत्ते ने 20 से अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। गुरुवार को भी कुत्ते ने कई लोगों को काटा। सीएचसी पर एंटी रैबीज लगवाने वालों की भीड़ बढ़ गई।मौसम बदलने के साथ ही कुत्ते आक्रमक होने लगे हैं। बुधवार को शहर की बस्ती में घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने 20 से अधिक लोगों पर हमला बोल कर घायल किया। लोगों के अनुसार कुत्ता किसी भी व्यक्ति को अकेला घर से बाहर जाते हुए देख हमला बोल रहा है। गुरुवार को भी कुत्ते ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। अंकित अग्रवाल ने बताया कि दो दिन में कुत्ता 25 से अधिक लोगों को काट चुका है। कुत्ते के हमला करने से लोगों में दहशत व्याप्त है। कई घरों के लोगों ने तो बाहर निकलना तक बंद कर दिया है। अंकित अग्रवाल ने इसकी शिकायत ईओ से की है। ईओ ने कुत्ते को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.