औरैया, नवम्बर 9 -- - क्षेत्रीय लोगों ने कहा, कोर्ट के आदेश के बावजूद आवारा कुत्तों पर नहीं लगाम अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में रविवार को आवारा कुत्ते के हमले से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अछल्दा लाया गया, जहां तीन की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चिचौली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आवारा कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर कई लोगों को काट लिया। घायलों में 46 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी हरीगंज बाजार, 14 वर्षीय मनचली पुत्री राममोहन निवासी ब्लॉक चौराहा और 50 वर्षीय ताराबाबू पुत्र राजाराम निवासी नगला कहारन को हालत गंभीर होने पर चिचौली रेफर किया गया है। वहीं 32 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र सुरेश निवासी महेवा बस स्टैंड और 50 वर्षीय सुघर सिंह पुत्र भगवानदीन निवासी दिलीपपुर को सीएचसी अछल्दा में एंटी-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.