बस्ती, नवम्बर 17 -- बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र में रविवार दोपहर बाद आवारा कुत्ते ने एक सात वर्षीय बालक पर हमला कर काट लिया। परिवार के लोग घायल बच्चे को लेकर सीएचसी हर्रैया पहुंचे। यहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मरीज की गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। खैरी ओझा गांव निवासी शिवम चौहान पुत्र रंजीत चौहान अपने पड़ोसी बच्चे के साथ घर के बाहर खेल रहा था। अचानक एक आवारा कुत्ता वहां आ गया और शिवम पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले के बाद वह चिल्लाने लगा। जब तक लोग उसकी मदद को पहुंचते, कुत्ते ने उसके मुंह व अन्य जगहों पर काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.