आवारा कुत्ते के हमले में दो दर्जन लोग जख्मी, गंभीर
मधुबनी, अप्रैल 3 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। राजनगर थाना क्षेत्र के महिनाथपुर में शुक्रवार को आवारा कुत्तों ने लोगों पर हमले कर दिए। हमले में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। कुछ लोगों की हालत गंभीर है। खेत में काम कर रहे किसान मजदूर के अलावा राहगीरों को भी निशाना बनाया। बड़ी संख्या में महिलाएं जख्मी हुई है। कुत्तों ने लोगों के हाथ, पांव, पीठ और जांघ नोच लिया। जख्मी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डायरेक्टर डा. शैलेश कुमार ने बताया कि कुत्ते के हमले में जख्मी अधिकांश लोग महिनाथपुर,रांटी सर्वाडीह एवं रामपट्टी के हैं। रामपट्टी की गीता देवी 55 वर्ष, संजू देवी 29 वर्ष,महिनाथपुर की ललिता देवी 58 वर्ष, सर्वाडीह रांटी के रामचन्द्र यादव 55 वर्ष, चन्द्र किशोर 28 वर्ष, जय प्रकाश कुमार 24 वर्ष सहित अन्य जख्मियों का ईलाज चल रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.