भदोही, जनवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। राहगीरों के साथ ही जिले के लोगों के लिए मुसीबत बने आवारा कुत्तों को लेकर देश की सर्वोच्च न्यायालय सख्त है। कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन हरकत में आया है। नगर पंचायतें एवं ग्रामसभाओं को इस दिशा में काम करने का निर्देश मिला है। हालांकि यह कितना सार्थक होगा, यह तो आने वाले समय ही बताएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सड़क, राजमार्गों, स्कूलों, कालेजों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर घूमते आवारा पशुओं को लेकर सख्त निर्देश दिया है। कोर्ट ने आवारा पशुओं को सड़कों-राजमार्गों-एक्सप्रेस वे से तुरंत हटाने की बात कही। साथ ही उन्हें आश्रय स्थलों में पुनर्वासित करने को कहा। उधर, जिले में शहर से लेकर सुदूर गांवों में प्रमुख मार्गों, रेलवे स्टेशनों, बाजारों, स्कूलों, कालेजों, अस्पतालों के आसपास आवारा मवेशियों के साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.