हाजीपुर, अप्रैल 11 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। एक ही कुत्ता ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटा है। जिसमें बच्चों की संख्या अधिक है। घटना प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 08,09 व 10 की है। जहां पर एक आवारा कुत्ते ने घर में घुसकर कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग व परिजनों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर पहुंचाया। जहां पर सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद पांच लोगों को गंभीर स्थिति देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी‌ डॉ.एसपी उपाध्याय ने बताया कि कुत्ता के काटने को लेकर कुल नौ लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां सभी का प्राथमिक उपचार ड्यूटी ...