रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर। शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। एक माह के अंदर शहर और इसके आसपास के इलाकों में 682 लोगों को कुत्तों ने काटा है। ये सब लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए जिला अस्पताल में पहुंचे हैं। मंगलवार को तो यहां पर एक दिन में 300 लोगों को एआरवी लगीं। 21 दिसंबर से 20 जनवरी तक के एक माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला अस्पताल में 682 डॉग बाइट के केस पहुंचे हैं। इनमें 41 लोगों को पालतू कुत्ते तो वहीं 641 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है। बिल्ली द्वारा काटे जाने पर 179 लोगों ने एआरवी लगवाई है। 69 लोगों ने बंदर के काटे जाने पर जिला अस्पताल में पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई है। मंगलवार को तो जिला अस्पताल में रिकार्ड 300 लोगों ने पहुंचकर एआरवी लगवाई। इनमें 86 लोग ऐसे थे, जिनको पहली बार किसी जानवर ने काटा था और वे पहली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.