रामपुर, अप्रैल 13 -- स्वार। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों के हमले में तीन वर्षीय बालक समेत नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज लगवाया गया। मोहल्ला रसूलपुर निवासी 6 वर्षीय हिमांशु, बिजारखाता के 3 वर्षीय तैमूर, पीलीभीत के 4 वर्षीय हरबंश, ग्राम अलीगंज निवासी अब्दुल कादिर, गम्मानपुरा की कुसुम, जटपुरा निवासी आहद, मिलक खानम के अरशद, हरनगला निवासी रामचंद्र तथा नरपत नगर की नसरीन पर आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों को सीएचसी में एंटी रेबीज की पहली डोज दी गई। बताया जा रहा है कि नगर और गांवों में आवारा कुत्तों के झुंड राहगीरों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं, जिससे लोगों में भय का...