कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर। प्रतिनिधि उद्योग व्यापारमंडल की कानपुर इकाई की बैठक शुक्रवार को हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप शुक्ला ने कहा कि रविवार को गाजीपुर में होने वाला पूर्वांचल व्यापारी महासम्मेलन व्यापारियों की आवाज बुलंद करने का बड़ा मंच बनेगा। इसमें पूर्वांचल के सभी जिलों के व्यापारी अपनी समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाएंगे। संदीप शुक्ला, रंजीत मिश्रा, आकाश तिवारी, अमित गुप्ता, नीरज शुक्ला, मनोज गुप्ता, नरेंद्र अवस्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...