बरेली, फरवरी 3 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने आज सोमवार को अखिल भारतीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आवाज दो हम एक हैं, मेरी मांगें पूरी करो। प्रमुख मांगों में रनिंग स्टॉफ के 25 प्रतिशत माइलेज बढाया जाए। ट्रैकमैनों की ड्यूटी आठ घन्टा हो, आठवां वेतन आयोग 1-1-26 से लागू हो। रेल के सभी विभागों को भरा जाए। अध्यक्ष मुशर्रफ खान, सचिव राजेश दुबे, उपाध्यक्ष प्रशांत राघव, कोषाध्यक्ष सुशील अरोरा, सहायक सचिव कमलेश उपाध्याय, बीआर सिंह आदि के नेतृत्व में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...