मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के संयुक्त छात्र संगठन के नेता डॉ. चंदन यादव ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि कुलपति के आदेशानुसार कुलसचिव द्वारा मेरे ऊपर किया गया झूठा मुकदमा सिर्फ मेरी आवाज को दबाने के लिए ही नहीं, बल्कि पैट 2023-2024 की मेधा सूची में हुई व्यापक अनियमितता को छिपाने के लिए किया गया है। हमारी मांग जायज थी, तभी विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रकाशित मेधा सूची में संशोधन कर पुनः 3 जुलाई को मेधा सूची प्रकाशित की। लेकिन, विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा विज्ञापित सीटों के आधार पर मेधा सूची नहीं जारी की गयी है। इसे लेकर ही हम सभी संयुक्त छात्र संगठन के साथी कुलपति महोदय से मिलने पहुंचे थे। संयुक्त छात्र संगठन ने पुलिस प्रशासन से पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर, पैट रिजल्ट के विरोध में भूग...