असम, अप्रैल 7 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार चुनावी रैली-जनसभाएं कर रहे हैं। सोमवार को चाबुआ-लाहोवाल सीट से पार्टी प्रत्याशी भूबेन मुरारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने असम में सत्ता के दुरुपयोग पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए उनके हेलीकॉप्टर (चॉपर) को उड़ने नहीं दिया गया। हेमंत ने कहा, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कारण उनके हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी गई। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का सुनियोजित प्रयास है। ये लोग वोट चोरी और राजनीतिक दल के प्रचार-प्रसार में बाधा डालते हैं, पर ऐसी बाधाएं झामुमो के हक-सम्मान की लड़ाई को कमजोर नहीं कर सकतीं। यह भी पढ़ें- झारखंड के पश्चिमी सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.