जौनपुर, दिसम्बर 22 -- मछलीशहर। नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सड़क पर खड़े होकर आवागमन में बाधा बन रहे 16 वाहनों का चालान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि चुंगी चौराहे से तहसील मार्ग तक सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े किए जाने से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। दुकानदारों और आम लोगों को कई बार सड़क पर वाहन न खड़े करने की हिदायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया कुल 16 वाहनों का चालान किया। साथ ही दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि उनकी दुकान के सामने सड़क पर वाहन खड़े मिले तो उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टीकर भी लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...