नोएडा, जून 8 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों में आवागमन बेहतर करने के लिए सर्विस मार्गों के निर्माण कार्य तेज दिया है। प्राधिकरण ने शहर के छह से अधिक सर्विस मार्गों को सुधारने करने के लिए निविदा जारी की है। अधिकारी के मुताबिक, शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए मुख्य सड़क की मरम्मत और उन्हें चौड़ा करने की योजना पर चल रहा है। इसके बाद प्राधिकरण ने अब सेक्टरों के चारों तरफ और मुख्य सड़कों के किनारे बनी सर्विस मार्गों को भी दुरुस्त करने की योजना पर भी काम शुरू कर दिया है। ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर परियोजना विभाग ने काम तेज कर दिया है। सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यातायात की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सर्विस रोड का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- आवाग...