वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रादेशिक अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष और वाराणसी अध्यक्ष विनोद बागी को उपज सम्मान से सम्मानित किया गया। मुरादाबाद में 11 अप्रैल को आयोजित हुए प्रादेशिक अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने स्मृति चिह्न भेंट किया। वाराणसी से जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल एवं महामंत्री मोनेश श्रीवास्तव भी गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...