संतकबीरनगर, सितम्बर 2 -- संतकबीरनगर। थाना धनघटा के आवश्यक वस्तु अधिनियम के एक मामले में सीजेएम न्यायालय ने अभियुक्त को जेल में बिताई गयी अवधि की सजा सुनाई। 4000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। वादी मुकदमा तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक हैंसर बाजार जितेन्द्र बहादुर सिंह ने थाना धनघटा पर अभियुक्त इन्द्रजीत राय निवासी बसवारी गांव थाना धनघटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 04 सितम्बर 2018 को नीले रंग के ड्रम में 200 लीटर मिट्टी का तेल ले जाते हुए बरामद किया गया था। मिट्टी के तेल का अवैध भण्डारण/कालाबाजारी करने के सम्बन्ध में थाना धनघटा पर अभियोग पंजीकृत किया था। उप निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। न्यायालय ने अपराध स्वीकार करने के आधार पर अभियुक्त इंद्रजीत राय को जेल में बि...