वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भारत विकास परिषद काशी प्रांत (एनसीआर-2) की ओर कैंटोनमेंट स्थित होटल में प्रांतीय दायित्व ग्रहण समारोह 'संकल्प सिद्धि' एवं 'वीरांगना वैभव' का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निदर्शना गोगानी ने किया। इस दौरान हरविंदर वालिया प्रांतीय अध्यक्ष, डॉ. सचिन अग्रवाल ने प्रांतीय महासचिव तथा विवेक तिवारी ने प्रांतीय वित्त सचिव का दायित्व ग्रहण किया। विवेक सूद, विष्णु सेठ, ऋषि शुक्ला, डॉ. प्रियंका जायसवाल, विशाल कपूर, कमलेश सिंह, गिरीश गुप्ता, राकेश मिड्ढा, विनीता सिंह, कमल सिंह सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपने दायित्व ग्रहण किए। क्षेत्रीय महासचिव सुदीप टंडन ने दायित्व एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। काशी प्रांत की 31 शाखाओं के 400 से अधिक सदस्यों ने भाग लिय...