वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। सखी वूमेंस क्लब की ओर से गुरुवार को रथयात्रा स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की संस्थापिका श्वेता मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। क्लब की अध्यक्ष पारुल पांडे और सचिव प्रियंका दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर अमृता सिंह, प्रेरणा गुप्ता, श्वेता कोला, इंदु पांडे, सरोज, सुषमा, नैन्सी, पल्लवी, डॉली, पुष्पा, नेहा, सरिता, रागिनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.