वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। सृजन सामाजिक विकास न्यास, नगर निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सातवे दिन भी वरुणा नदी में सफाई अभियान जारी रहा। मंगलवार को अग्रसेन महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्य मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में एनएसएस की छात्राओं ने योगदान दिया और स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान बोर्ड के अधिकारी रोहित सिंह, पूर्व पार्षद दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...