वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। पंचक्रोशी क्षेत्र में स्थित पुराने पुल वाली शीतला माता का पूर्णिमा के पावन अवसर पर शृंगार किया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालु शामिल हुए। माता के दरबार की फूलों, मालाओं से विशेष सजावट की गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। विधि-विधान से माता शीतला का पूजन-अर्चन किया गया। शृंगार के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में माता की सजी-धजी पालकी को भक्तों ने कंधों पर उठाकर नगर भ्रमण कराया। शोभायात्रा के बाद भंडारा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...